बीएचयू अस्पताल में 21 माह के बच्चे के गुर्दे की पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया।पूर्वांचल में पहली बार बीएचयू के चिकित्सकों ने इस जटिल ऑपेरशन को सफलतापूर्वक किया है।
पूर्वांचल की जनता को गुर्दे की जटिल पथरी के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के यूरोलॉजी विभाग में 21 माह के बच्चे के गुर्दे की पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
पूर्वांचल में पहली बार बीएचयू के चिकित्सकों ने इस जटिल ऑपेरशन को सफलतापूर्वक किया है। बच्चा स्वस्थ है और तीसरे दिन घर भेज दिया गया है। यूरोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. यशस्वी सिंह ने बताया कि पूर्वांचल में पहली बार 21 महीने के बच्चे के बाएं गुर्दे में पथरी का दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया गया है। पथरी का आकार तीन गुणे ढाई सेंटीमीटर था।
इस प्रक्रिया को ट्यूबलेस मिनी परक्यूटेनिया नेफ्रोलिथोटॉमी कहा जाता है। छोटे बच्चों के लिए यह बेहद जटिल ऑपरेशन है। ऑपरेशन का नेतृत्व प्रो. समीर त्रिवेदी ने किया। डॉ. उज्जवल कुमार पाठक, डॉ. यशस्वी सिंह ने सहयोग किया। इस ऑपरेशन के बाद अब विभाग ने 14 माह के दो बच्चों के गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन की योजना बनाई है।