फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोवा खाने से बीमार, 50 अस्पताल में भर्ती

Sat, 18 Jun 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग के मरीजों को देखने अस्पताल पहुंचे सीएमओ।
विज्ञापन
गौरा उपवार गांव में शुक्रवार की देर शाम सौ से अधिक ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। इन सभी की तबीयत खोवा खाने के बाद बिगड़ी। हालत में सुधार न होता देख पीड़ितों को पहले पास के एक निजी अस्पताल में भेजा गया। संख्या अधिक होने की वजह से 50 मरीजों को एंबुलेंस से दीनदयाल अस्पताल समेत आसपास के जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती कराया गया। रात करीब 11 बजे सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने दीनदयाल अस्पताल पहुंचकर भर्ती लोगों का हाल जाना।
विज्ञापन

गौरा उपरवार गांव के लालता यादव की पत्नी शनिचरा देवी (60) की शुक्रवार को मौत हो गई थी। गांव के सैकड़ों लोग अंत्येष्टि में शामिल हुए थे। अंत्येष्टि से लौटने के बाद सभी ने खोवा का सेवन किया था। रात करीब नौ बजे अचानक एक-एक कर लोगों को उल्टी-दस्त होने लगे। देखते-देखते पूरे गांव में कोहराम मच गया। फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों को चौबेपुर के निजी अस्पताल समेत चोलापुर, चिरईगांव प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
सूचना के बाद पहुंची 108 नंबर की एंबुलेंस की मदद से लोगों को दीनदयाल अस्पताल भेजा गया। जहां सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के निर्देश पर पहले एडिशनल सीएमओ डॉ. आरपी तिवारी पहुंचे। बाद में सीएमओ खुद दीनदयाल पहुंचे और भर्ती मरीजों से बात की। उधर, दानगंज संवाददाता के अनुसार चोलापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेशमा (16), मुरारी (36), रोहित (14) और राजेंद्र विश्वकर्मा (48) का इलाज चल रहा है। उधर, निजी अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों को देर रात हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह का कहना है कि शनिवार को गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें