फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में ये क्या हो गया, सब्जी समझ महिला ने खाया नॉनवेज, मचा बवाल

Sat, 27 May 2023 04:15 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

थॉमस कुक कंपनी की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए थे खिलाड़ियों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल के पास ही फूटकोर्ट बनाया गया है, जहां खाने पीने के लिए एक जर्मन हैंगर पर टेंट बनाया गया है जिसके साथ खाना पकाने के लिए भी उसी के बगल में छोटा सा टेंट बनाया गया है।
विज्ञापन
नॉनवेज - फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में खिलाड़ियों के खाने के लिए बनाए गए स्टाल में पहले दिन से ही असुविधा रही है। खिलाड़ियों और अन्य लोगो के लिए तैयार किये गए फूडकोर्ट में ऐसी व्यवस्था की गई कि एक महिला जो अनजाने में नॉनवेज खा ली। रखे गए खानों के आगे किसी प्रकार कोई नेम प्लेट न होने के कारण शुद्ध शाकाहारी भोजन करने वाली महिला को आयोजक की लापरवाही की वजह से महिला अनजाने में नॉनवेज खा ली। 

विज्ञापन


थॉमस कुक कंपनी की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए थे खिलाड़ियों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल के पास ही फूटकोर्ट बनाया गया है, जहां खाने पीने के लिए एक जर्मन हैंगर पर टेंट बनाया गया है जिसके साथ खाना पकाने के लिए भी उसी के बगल में छोटा सा टेंट बनाया गया है। यहां जमीन पर ही रखकर सब्जियों को काटा जाता है और वही बनाया जाता है शुक्रवार को बारिश के बाद यहां मिट्टी गीली होने कार्पेट भीगने गंदगी फैल गई थी। गीली होकर से लोगों की आवाजाही से पूरे किचन में गंदगी फैली हुई थी। निरीक्षण करने पहुंचे खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारी ने कीचन संचालक गंदगी देखकर साफ सफाई रखने की चेतावनी दी।  
विज्ञापन


छोटा पड़ गया फूड कोर्ट 

कंपनी की ओर से पहले जहां 40 से 50 खिलाड़ियों के खाने के लिए व्यवस्था की गई थी वह शुक्रवार को छोटी पड़ गई। जिसे आनन-फानन में विस्तारित किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें