फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India: वाराणसी में प्रचार-प्रसार के बाद जौनपुर रवाना हुई मशाल रैली, जगह-जगह स्वागत

Thu, 11 May 2023 09:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मशाल को सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खेल के प्रति जागरूकता फैलाते हुए मशाल संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय जाएगी।
विज्ञापन
Khelo India: DM एस राजलिंगम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम की मशाल को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के प्रचार प्रसार के लिए गुरुवार को सांस्कृतिक संकुल से मशाल रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने रवाना किया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, काशी विद्यापीठ होते हुए रैली आयोजन स्थल बीएचयू पहुंची। यहां से लालपुर होते हुए जौनपुर के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन


इससे पहले सांस्कृतिक संकुल से निकलकर मशाल रैली संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पहुंची। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने मशाल को थामकर रैली का स्वागत किया। दीक्षांत लॉन में योग शिविर भी लगाया गया।

कुलपति ने कहा कि गेम्स का मूल उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देना और युवा एथलीटों को प्रोत्साहित करना है। युवा गांव से निकलकर अपने खेल कौशल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जाने में सफल होंगे। डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा, कुलसचिव प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में हुआ स्वागत

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मशाल रैली का स्वागत कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने किया। इसके बाद रैली पंडित जवाहर लाल नेहरू खेल मैदान में पहुंची। जहां खेलो इंडिया लोगो की आकृति में खिलाड़ियों की ओर से मानव श्रृंखला बनाई गई। खिलाड़ियों व विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इसके बाद रैली बीएचयू के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें