उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने बुधवार सुबह को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। विधि विधान से षोडशोपचार पूजन कर बाहर निकले मंदिर की ओर से अंग वस्त्र व प्रसाद भेट किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कॉरिडोर को भी देखा। विश्वनाथ धाम में चल रहे कार्यों के साथ कॉरिडोर में निकले मंदिरों की जानकारी ली और कहा यह बाबा के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है।
मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम बोले अखिलेश यादव बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन करें, जिससे उनको सद्बुद्धि आएगी। इस प्रकार की बातें नहीं करेंगे, वह अपना महाज्ञान समाजवादी पार्टी को दें, भाजपा को ना दें।
केशव प्रसाद मौर्य ने उस बयान पर हमला बोला जिस पर अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा ने तीन साल केवल इवेंट में बिता दिए। मायावती के बयान पर कहा कि जो इस देश से जुड़े हैं, उनका हर जगह से स्वागत होता है। देश में जो बाहरी मुल्क से हैं, उनको समस्या हो रही है।