गाजीपुर में भी भारत बंद का खास असर नहीं दिखाई दिया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क से जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे कि मौके पर पहुंच कर प्रशासन ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तथा वहीं धरने पर बैठ गए। धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार जनता की आवाज को प्रशासन के बल पर दबा देना चाहती है। जनहित के मुद्दों से उसको कोई सरोकार नहीं रह गया है।