फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में बोले केशव प्रसाद मौर्य: 'आईसीयू में चली गई है सपा, बसपा और कांग्रेस', विपक्ष पर जमकर बोला हमला

Tue, 09 May 2023 05:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भदोही के जूनियर हाईस्कूल रैमलपुर के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे डिप्टी सीएम ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
भदोही में बोले केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने माफियाओं की चूलें हिला दी है। आज डर के मारे या तो माफिया यूपी छोड़कर भाग गए हैं या खुद ही सरेंडर कर रहे हैं। माफियाओं को संरक्षण देनी वाली सपा, बसपा और कांग्रेस आईसीयू में चली गई है। अपराध मुक्त यूपी आज विकास की नई परिभाषा गढ़ने का कार्य कर रहा है। भदोही के जूनियर हाईस्कूल रैमलपुर के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे डिप्टी सीएम ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- The Kerala Story Film: वाराणसी में भी उठा टैक्स फ्री का मुद्दा, कांग्रेस के अजय राय ने बताया 'राजनीतिक एजेंडा'
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगड़े, पिछड़े और दलितों की त्रिवेणी है। चुनाव के दौरान तमाम लोग किसी को जाति के नाम पर तो किसी के मजहब के नाम पर भड़काने का कार्य करेंगे, लेकिन वे यह नहीं जानते कि पीएम मोदी और सीएम योगी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव आते हैं, तब-तब सारी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा को रोकने का प्रयास करती हैं, लेकिन हर बार जनता के अपार समर्थन के साथ इनका मुंहतोड़ जवाब देती है। 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी को सबने खुली आंखों से देखा। कहा कि विपक्षी दल के नेता जब-जब भ्रष्टाचार पर प्रहार होता है तो वे तड़प उठते हैं।
विज्ञापन




 

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
सरकार बनने के बाद से पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकार ने शहर से लेकर गांव तक को चमकाने का कार्य किया है। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज एक तरफ विश्वनाथ कॉरिडोर बनकर तैयार है तो दूसरी तरफ विंध्याचल कॉरिडोर व भव्य राममंदिर का स्वरूप तैयार हो रहा है। प्रयागराज और अयोध्या में भारतीय संस्कृति के पताका को पूरी दुनिया देख रही है। इसके साथ ही गरीबों आवास, शौचालय, राशन, सिलेंडर के साथ ही पांच लाख तक की स्वास्थ बीमा की सुविधा दी गई है। कहा कि पहले बिजली आती नहीं थी, अब बिजली जाती नहीं है। कहा कि आज मैं आपसे कर्ज के रूप में वोट मांगने आया हूं। जीतने के बाद विकास के रूप में ब्याज के साथ लौटाया जाएगा। कहा कि गरीब हमारे लिए भगवान की तरह हैं। गरीब को दर्द दूर करना और उन तक सारी सुविधाओं को पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है, क्योंकि यही हमारी पूंजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें