फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वाराणसी में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले- ज्ञानवापी मामले में न्यायालय पर रखना चाहिए भरोसा

Sat, 04 Jun 2022 07:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को पाणिनि कन्या महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। ने ज्ञानवापी मामले में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि हमें न्यायालय पर भरोसा रखना चाहिए। 
विज्ञापन
रुद्राक्ष कनवेंशन सेंटर में केरल के राज्यपाल का संबोधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को पाणिनि कन्या महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती के दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ज्ञानवापी मामले में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि हमें न्यायालय पर भरोसा रखना चाहिए। वहीं, समारोह में उन्होंने 50 छात्राओं को उपाधि दी।

विज्ञापन


राज्यपाल ने छात्राओं को भारतीय संस्कृति का ध्वजवाहक बन सकारात्मक बदलाव लाने और अपनी संस्कृति के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।  राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमें अहिंसा का पाठ पढ़ाती है। भारत की पहचान ज्ञान से है। हमें भारतीय ज्ञान परंपरा को विश्व में जन-जन तक पहुंचाना होगा। इस कार्य में नारी की भूमिका सबसे अहम है।

श्रीमद्भागवत में कहा गया है कि जब हमने ज्ञान को अपने अंदर कैद करना शुरू किया, उस दिन से हमारा पतन शुरू हुआ। भारतीय ज्ञान को पूरी दुनिया में फैलाने की जरूरत है। शिक्षा का अर्थ डिग्री हासिल करना नहीं है, इसका मुख्य उद्देश्य ज्ञान अर्थ को प्राप्त करना है। जो ज्ञान को दूसरों के साथ नहीं बांटता वो सरस्वती का उपासक नहीं है। हमारी संस्कृति अपनी रक्षा के लिए शस्त्र उठाने के लिए प्रेरित करती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नारी नेतृत्व को स्वीकार्य करना होगा

समारोह में केरल के राज्यपाल ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि इस गुरुकुल में छात्राओं को शस्त्र के साथ शास्त्र में भी पारंगत किया जा रहा है। अब समय आ गया है जब हम नारी के विकास की बात करना बंद करें। नारी अबला नहीं सबला है। हमें नारी नेतृत्व को स्वीकार्य करना ही होगा।

जिस प्रकार किसी समान पर धूल जम जाती है तो उसे साफ करने की जरूरत होती है। उसी प्रकार हमें अपने आचार और विचारों में शुद्धता लानी होगी। ऐसा व्यक्ति जो अपने आचार और विचार से दोनों से शुद्ध है तो उनका नेतृत्व स्वीकार्य करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें