मंडुवाडीह चौराहा चौड़ा होने के बाद भी गड़ियों के यू टर्न की व्यवस्था पहले जैसी है। इसकी दूरी कम किए जाने की बात चल रही है। दोपहिया वाहनों के लिए तो दूरी 50 मीटर कम कर दी गई है।
राजघाट: एक किमी के लिए 15 से 20 किमी की करनी पड़ेगी यात्रा
राजघाट पुल पर मरम्मत और सामनेघाट पुल पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए 18 दिसंबर से बड़ी गाड़ियां आवाजाही नहीं करेंगी। इन वाहनों को हाईवे के रास्ते मोहनसराय, अमरा अखरी और डाफी से आवाजाही करनी पड़ेगी। राजघाट पुल पर तो सिर्फ पैदल राहगीर और दोपहिया वाहनों को अनुमति है। ऑटो, ई-रिक्शा, कार, मालवाहक वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इन वाहनों को रामनगर-सामनेघाट पुल की ओर डायवर्ट किया जाना है। सामनेघाट पुल पर भी यातायात दबाव को देखते हुए बड़े वाहन जैसे ट्रवेलर, स्कूल बस, मालवाहक वाहन आवाजाही नहीं करेंगे। यह वाहन हाईवे के रास्ते आवाजाही करेंगे। स्कूल संचालकों और अभिभावकों के लिए एक बड़ी समस्या है कि पुल से आवाजाही करने वाले स्कूल बसों को अमरा अखरी, मोहनसराय और डाफी की ओर से घूमकर आवाजाही करनी पड़ेगी। इससे समय और डीजल खर्च भी बढ़ रहा है।
राजघाट पुल और सामनेघाट पुल पर स्कूली बस आवाजाही नहीं करेंगी। इससे लगभग 5 हजार स्कूली बच्चे, कर्मचारी समेत अन्य प्रभावित होंगे। राजघाट पुल पर 10 हजार वाहन रोजाना आवाजाही करते हैं। एक से डेढ किमी की दूरी तय करने के लिए 15 से दो किमी की दूरी वाहन सवारों को तय करनी पड़ेगी।