फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम: आज से 24 घंटे के लिए बंद रहेगा बाबा का दरबार, लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर

Wed, 01 Dec 2021 12:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि इस दौरान बाबा की आरती, पूजन व विधान अपने नियमानुसार संपन्न होंगे।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की साफ-सफाई और एनामेल पेंट हटाने के लिए बाबा का दरबार 29-30 नवंबर को 12-12 घंटे की बंदी के बाद अब एक दिसंबर को 24 घंटे के लिए बंद रहेगा। इधर, मंदिर बुधवार से 24 घंटे बंद होने की खबर मिलने के बाद लोग मंगलवार को ही दर्शन करने पहुंचे। यहां लोगों की लंबी लाइन लगी रही।

विज्ञापन


मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 29 और 30 नवंबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बंद रहने के बाद अब एक दिसंबर को 24 घंटे के लिए मंदिर को बंद रखा जाएगा। 13 दिसंबर को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम के लिए मंदिर की साफ-सफाई व दीवारों के जीर्णोद्धार के लिए ही यह निर्णय लिया गया है। सुनील वर्मा ने बताया कि इस दौरान बाबा की आरती, पूजन व विधान अपने नियमानुसार संपन्न होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें