फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर : तीन लाख भक्तों ने किए दर्शन, चौक से दशाश्वमेध घाट तक लगी कतार; गूंजा हर-हर महादेव

Sat, 25 Jan 2025 03:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महाकुंभ को लेकर काशी में बाबा विश्वनाथ के पूजन को लेकर लाखों भक्त उमड़ रहे हैं। कतारबद्ध होकर बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश करते ही पूरा परिसर हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज जा रहा है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में बैरिकेडिंग लगाकर की गई भक्तों के दर्शन की व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में तीन लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। चौक से दशाश्वमेध घाट तक कतार लगी रही। बैरिकेडिंग के बीच खड़े श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दूसरी तरफ कालभैरव और विशालाक्षी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


महाकुंभ में गोते लगाकर काशी आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ 15 जनवरी से बढ़ी है। शुक्रवार की सुबह से ही गेट नंबर चार से दशाश्वमेध घाट, गंगाद्वार से ललिता घाट और सरस्वती फाटक मार्ग जाने वाली गलियों में कतार लगी रही। श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, बेलपत्र आदि नैवेद्य लिए इंतजार कर रहे थे। 

काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि देर रात तक तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इसी तरह कालभैरव मंदिर में पूजा-पाठ के लिए भैरोनाथ चौराहे से विश्वेश्वरगंज और गोलघर तक भीड़ लगी रही। दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं ने मां विशालाक्षी मंदिर में दर्शन किए। उधर, उमरहां स्थित स्थित स्वर्वेद धाम में भी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें