फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक पंडित ओमप्रकाश को मिलेगा सारस्वत सम्मान

Fri, 10 Dec 2021 01:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक पंडित ओमप्रकाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक पंडित ओम प्रकाश मिश्र को 2021 का सारस्वत सम्मान दिया जाएगा। राष्ट्रवादी विद्वानों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय सारस्वत परिषद के तत्वाधान में 18 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में ओम प्रकाश मिश्र को धर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर विवेकानंद तिवारी की ओर से इसका पत्र भी भेज दिया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से 18 से 27 दिसंबर तक आयोजित होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि गौ सेवा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजीत महापात्रा होंगे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले देश के 25 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें सांसद, आईएएस, आईपीएस और कुलपति भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें