चौक क्षेत्र में पुलिस ने किया रूट मार्च
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता आयुक्त ने वीडियोग्राफी साक्ष्य सबूत रखने के लिए सुरक्षित स्थान की मांग की है। अदालत ने इस आवेदन को स्वीकार करते हुए पुलिस आयुक्त को आदेश दिया है। काशी विश्वनाथ धाम ज्ञानवापी परिसर स्थित वीडियोग्राफी और सर्वे की कार्रवाई को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। शुक्रवार सुबह से चौक क्षेत्र में पुलिस चक्रमण कर रही है।
इससे पहले गुरुवार शाम चौक और दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने क्षेत्र में रूट मार्च किया। एक प्लाटून पीएसी और फोर्स ने टुकड़ियों में होकर क्षेत्र में रूट मार्च कर लोगों को शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय के नेतृत्व में फोर्स ने भीड़ भाड़ वाले स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, सर्राफा बाजार, घाट क्षेत्र, मुख्य चौराहों व सड़कों पर पैदल गश्त किया।
पढ़ेंः सदियों से काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी के बीच विवाद, मंदिर को तुड़वाने से लेकर जीर्णोद्धार तक की जानें पूरी कहानी
ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर सभी थानों की फोर्स को अलर्ट किया गया है। सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर है। यही नहीं किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों को सख्ती से निबटने का प्लान बनाया गया है। पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा बलों को भी एलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी प्रकार की स्थिति से निबटा जा सके। ज्ञानवापी जाने वाले मार्ग पर अनावश्यक भीड़ भाड़ न हो। इसका भी पूरा इंतजाम किया गया है।