फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम: सूतक में कराया था लोकार्पण का पूजन, अर्चक के खिलाफ जांच शुरू

Mon, 27 Dec 2021 01:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण पूजन 13 दिसंबर को हुआ था। काशी के धर्माचार्यों ने सूतक में पूजन कराने की बात कही थी। जिस पर मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सूतक में पूजन की होगी जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण दौरान सूतक में पूजन कराने की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं मंदिर प्रशासन ने भी अर्चक के खिलाफ जांच शुरू करा दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अर्चक के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी। काशी के धर्माचार्यों ने भी अर्चक के कृत्य को निंदनीय बताया है।

विज्ञापन


धर्मार्थ कार्य मंत्री ने मामले में मंदिर प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। डॉ. तिवारी ने कहा कि प्रकरण की जानकारी मिली है। धर्म और आस्था से जुड़ा प्रत्येक प्रकरण हमारे लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। पूर्व न्यासी प्रदीप बजाज ने पीएम को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि पांच दिसंबर को श्रीकांत मिश्र के भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

विज्ञापन

सूतक में होने के बाद भी उन्होंने 13 दिसंबर को धाम के लोकार्पण का पूजन कराया। उन्होंने सूतक की बात अधिकारियों से छिपाई थी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अर्चक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद जो भी विधिसम्मत कार्रवाई होगी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें