फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : काशी विश्वनाथ धाम में सजेगी सिया के राम की झांकी, नौ दिन के आयोजन में विविध कार्यक्रम

Sat, 29 Jan 2022 01:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी सत्संग मंडल की ओर से मानस नवाह्न परायण  के 64वें संस्करण का आयोजन विश्वनाथ धाम में आठ से 16 फरवरी तक होगा।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ धाम में भगवान शिव के आराध्य, अखिल ब्रह्मांड नायक, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की झांकी सजेगी। मानस मर्मज्ञ बाबा विश्वनाथ को भगवान राम की कथा सुनाएंगे। नौ दिन के आयोजन में विविध कार्यक्रम भी होंगे। यह जानकारी काशी सत्संग मंडल के संरक्षक आचार्य सूर्य लाल शास्त्री ने शुक्रवार को सिद्धगिरी बाग स्थित ब्रह्म निवास में दी।

विज्ञापन


बताया कि मानस नवाह्न परायण ज्ञान महायज्ञ का उद्घाटन आठ फरवरी और विश्राम 16 फरवरी को होगा। शोभायात्रा 17 को निकलेगी। उद्घाटन शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती एवं समापन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महानिर्वाणी अखाड़े के महासचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी करेंगे।

आठ फरवरी को मां शृंगार गौरी के पूजन के साथ श्रीगणेश होगा। पूजन अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती करेंगे। नौ फरवरी को श्रीराम जन्मोत्सव, 10 फरवरी को श्रीराम विवाह उत्सव, 15 फरवरी को श्री राम रावण युद्ध की झांकी और 16 फरवरी को श्री राम राज्याभिषेक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भक्ति किरण शास्त्री करेंगी कथा वाचन

प्रतिदिन शाम को मानस की कथा का वाचन कथावाचक भक्ति किरण शास्त्री द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल, केराकत के विधायक दिनेश चौधरी एवं डॉ. नंदिनी गुप्ता सारस्वत अतिथि होंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, महामंत्री राधेश्याम लोहिया, उपाध्यक्ष एलएन कपूर, कोषाध्यक्ष गोपीनाथ सर्राफ एवं व्यवस्था प्रमुख शिवेंद्र पाठक को बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें