फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम: भाजपा ने शुरू किया घर-घर प्रसाद वितरण, साथ में दी जा रही मंदिर के इतिहास से जुड़ी पुस्तिका

Thu, 16 Dec 2021 07:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी  विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का प्रसाद वाराणसी संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी है। भाजपा ने गुरुवार से प्रसाद वितरण शुरू किया। 
विज्ञापन
भाजपा ने शुरू किया प्रसाद वितरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद भाजपा की ओर से गुरुवार से महाप्रसाद का वितरण शुरू करा दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर और मलदहिया के नीलकॉटेज कॉलोनी में महाप्रसाद का वितरण किया। अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने मलदहिया चौराहा स्थित नीलकॉटेज कॉलोनी में प्रसाद बांट कर किया।

विज्ञापन


शहर में नीलकॉटेज कॉलोनी पर एकत्रित भाजपा सदस्यों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कॉलोनी में महाप्रसाद का घर-घर वितरण किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि काशी  विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का प्रसाद वाराणसी संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी है। इसके लिए 15 हजार कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।

पुस्तिका में विदेशी आक्रांताओं का जिक्र
पुस्तिका में विदेशी आक्रांताओं द्वारा मंदिर पर आक्रमण कर नष्ट करने के साथ मंदिर उन्नयन में योगदान करने वाली इंदौर की महारानी से लेकर अब तक के स्वरूप का जिक्र है। कार्यक्रम में नवरतन राठी, नवीन कपूर, सिद्धनाथ शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पढ़ेंः नए साल से आकार लेने लगेगा पुलिस कमिश्नरेट का भवन, काशी की पुरातन संस्कृति को ध्यान में रखकर होगा निर्माण

विज्ञापन

तीन से चार दिनों के भीतर घर-घर प्रसाद पहुंचाने का लक्ष्य

भाजपा ने शुरू किया घर-घर प्रसाद वितरण - फोटो : अमर उजाला
उधर, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी को देकर प्रसाद वितरण का कार्य शुरू किया गया। विद्यासागर राय ने कहा कि महानगर संगठन आगामी तीन से चार दिनों के भीतर मंडल में आने वाले हर एक घर तक प्रसाद पहुंचाने के कार्य को पूर्ण करेगा। महामना मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा ने कहा कि आगामी दो से तीन दिन में मंडल के सभी घरों तक प्रसाद पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें