फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई व्यवस्था: देश का पहला मंदिर होगा काशी विश्वनाथ धाम, जहां मेट्रो और एयरपोर्ट की तर्ज पर होगी सफाई

Tue, 02 Apr 2024 09:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में मेट्रो और एयरपोर्ट की तर्ज पर सफाई होगी। यह देश का पहला मंदिर होगा जहां एयरपोर्ट के सफाई की एसओपी लागू होगी। अप्रैल के अंत तक धाम में सफाई की नई व्यवस्था लागू होगी। 
विज्ञापन
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में एयरपोर्ट और मेट्रो रेलवे स्टेशन की तर्ज पर सफाई व्यवस्था होगी। यह देश का पहला मंदिर होगा जहां पर एयरपोर्ट की तर्ज पर सफाई व्यवस्था के इंतजाम होंगे। मंदिर प्रशासन ने इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से वार्ता कर इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभावना है कि इस महीने के अंत तक इसकी शुरुआत हो जाएगी।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश से लेकर निकास तक सफाई व्यवस्था के इंतजाम अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे। अप्रैल के अंत तक धाम में भी एयरपोर्ट की तरह ही एसओपी (स्टैंटर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) लागू किया जाएगा। इसके तहत मंगला आरती से लेकर शयन आरती तक सफाई के इंतजाम होंगे। कई चरणों में धाम में सफाई होगी। 

सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। फिलहाल मौजूदा वक्त में मंदिर में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी निजी कंपनी को दी गई है। इसके साथ ही सीएसआर फंड से सफाई के लिए अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई गई हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि बाबा विश्वनाथ के मंदिर में सफाई की नई व्यवस्था अप्रैल माह के अंत तक शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


यह भी जानें

  • पांच लाख स्क्वायर फीट में है श्री काशी विश्वनाथ धाम
  • 900 करोड़ में हुआ धाम का निर्माण कार्य पूर्ण
  • 33 भवनों का किया गया है निर्माण
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम में 54 जगहों पर मिली गंदगी, 2.70 लाख लगा जुर्माना

श्री काशी विश्वनाथ धाम में सफाई व्यवस्था में गड़बड़ी पर जुर्माना लगाया गया है। सोमवार को सीईओ के औचक निरीक्षण में 54 जगहों पर गंदगी मिली। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने सफाई कंपनी पर 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

सोमवार को सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के सभी प्वाइंट्स का निरीक्षण किया। गंगा द्वार से लेकर मंदिर परिक्षेत्र में निरीक्षण के दौरान 54 जगहों पर मानकों अनुरूप सफाई नहीं मिली। इसके बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने पांच हजार रुपये प्रति स्थान के हिसाब से जुर्माना लगाने का आदेश दिया। जुर्माने का नोटिस सफाई कंपनी को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें