फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Dham: पहली बार धाम में अन्नकूट पर होगा भव्य आयोजन, भक्तों को मिलेगा मां अन्नपूर्णा का प्रसाद

Fri, 14 Oct 2022 07:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ धाम में कनाडा से लाई गई अन्नपूर्णा माता की प्रतिमा को स्थापित करने के बाद यह पहला मौका होगा, जब अन्नकूट पर्व पर  इस तरह का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जटाजूट महादेव के काशी विश्वनाथ धाम में विराजमान माता अन्नपूर्णा का प्रसाद अबकी बार अन्नकूट पर भक्तों को मिलेगा। 100 साल पहले चोरी हुई मूर्ति के भारत वापस आने और धाम में विराजमान होने के बाद यहां अन्नकूट पर मंदिर प्रशासन खजाना वितरण की परंपरा शुरू करेगा। अन्नकूट पर भव्य आयोजन की तैयारी है।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद पड़ने वाली पहली दीपावली और अन्नकूट के भव्य आयोजन को लेकर मंदिर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। धाम में कनाडा से लाई गई अन्नपूर्णा माता की प्रतिमा को स्थापित करने के बाद यह पहला मौका होगा, जब इस तरह का आयोजन किया जाएगा।

अन्नकूट पर माता का खजाना भी मिलेगा

इसके लिए माता के प्रसाद के भोग के साथ ही मंदिर में भक्तों के प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही अन्नकूट पर माता का खजाना भी धाम में आने वाले भक्तों को मिलेगा। अब तक काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में खजाना वितरण की परंपरा है। मगर, अब धाम में भी स्थापित माता अन्नपूर्णा मंदिर पर इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।

काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित मां अन्नपूर्णा - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, कनाडा से देवी की प्रतिमा के पुनरागमन के बाद कोरोना के कारण स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए गत वर्ष ऐसा कोई आयोजन नहीं किया गया था। अब परिस्थितियां सामान्य हो चुकी हैं, इसलिए बाबा के दरबार से भी अन्नपूर्णेश्वरी का खजाना वितरित करने का निर्णय किया गया है।

काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने कहा कि  अन्नकूट पर धाम में विराजमान अन्नपूर्णा मंदिर पर भव्य आयोजन के साथ खजाना वितरण किया जाएगा। इसकी रूपरेखा बन गई है और इसी आधार पर आयोजन को मूर्त रूप दिया जाएगा। 
विज्ञापन

26 को मनेगा अन्नकूट महोत्सव

पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के अनुसार सूर्य ग्रहण के कारण इस वर्ष अन्नकूट महोत्सव दीपावली के अगले दिन 25 अक्तूबर की जगह 26 अक्तूबर को होगा। काशी विश्वनाथ मंदिर की परंपरा के अनुसार अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर महंत आवास से बाबा की चल प्रतिमा मंदिर के गर्भगृह में लाकर प्रतिष्ठित की जाएगी। चल प्रतिमा का गर्भगृह में शृंगार के बाद दीक्षित मंत्र से मंदिर के महंत द्वारा पूजा और आरती की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें