फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Dham: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर शोध के लिए मिला 40 लाख, ICSSR ने इस कॉलेज को दिया अनुदान

Sat, 23 Mar 2024 09:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर शोध के लिए 40 लाख अनुदान मिला है। आईसीएसएसआर ने दो साल के लिए डीएवी पीजी कॉलेज को यह अनुदान दिया है। इस शोध में विश्वनाथ कॉरिडोर किस प्रकार से सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित एवं संवर्धित करने में सहायक सिद्ध होगा, इसका अध्ययन किया जाएगा। 
विज्ञापन
Kashi Vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) की ओर से डीएवी पीजी कॉलेज को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर शोध के लिए 40 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। अंग्रेजी विभाग की शिक्षिका डॉ. महिमा सिंह के साथ टीम शोध करेगी।

विज्ञापन


परियोजना समन्वयक डॉ. महिमा सिंह ने बताया कि काशी और काशी विश्वनाथ मंदिर पूरी दुनिया का आध्यात्मिक केंद्र है। विश्वनाथ कॉरिडोर किस प्रकार से सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित एवं संवर्धित करने में सहायक सिद्ध होगा, इसका अध्ययन किया जाएगा। 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सत्यगोपाल ने बताया कि दो साल तक काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में स्थापित कला, साहित्य, संस्कृति आदि के सामाजिक पक्ष का अध्ययन किया जाएगा। पूर्व प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह, प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने शोध करने वाली टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें