फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्य काशी-भव्य काशी अभियान: देशभर के 247 महापौर बनारस में करेंगे रोड शो, सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Thu, 09 Dec 2021 01:08 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद 17 दिसंबर को प्रस्तावित महापौर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल होंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद दिव्य काशी भव्य काशी अभियान के तहत 17 दिसंबर को देशभर के 247 महापौर वाराणसी की सड़कों पर रोड शो करते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान चौराहों पर नगर निगम और आल इंडिया मेयर काउंसिल की ओर से उनका भव्य स्वागत होगा।  मास पर्यंत चलने वाले भव्य काशी-दिव्य काशी अभियान के तहत इस सम्मेलन में देशभर के प्रमुख शहरों के महापौर धाम के मंदिर चौक पर एकजुट होंगे। 

विज्ञापन


शहर भ्रमण करते हुए सभी मेयर काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे और यहां महादेव के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद बरेका परिसर में इनका सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

वाराणसी पेश करेगा अपने कामों की नजीर
स्मार्ट सिटी में बेहतर प्रदर्शन के साथ ही अब वाराणसी एक बार फिर अपने कामों की नजीर दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा। 17 दिसंबर को शहर में 247 महापौर को आमंत्रित किया गया है। इससे पहले आने वाले सभी मेयर को शहर भ्रमण कराया जाएगा और स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर सहित अन्य परियोजनाओं को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम के जरिये हिंदुत्व के एजेंडे को धार देगा संघ, देश को बताएगा पीएम मोदी ने पूरा किया मां गंगा से किया वादा 

वाराणसी के धार्मिक महत्व में चार चांद लगाने की कवायद

इस दौरान महापौर ऐतिहासिक धरोहरों पर कराए गए कामों की जानकारी देंगी। यहां बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम के नए स्वरूप के सामने आने के बाद वाराणसी के धार्मिक महत्व में चार चांद लगाने के साथ ही इसे वैचारिक केंद्र बनाने की कवायद शुरू की जा रही है। पहले महापौर सम्मेलन 14 दिसंबर को प्रस्तावित था, मगर अब इसमें बदलाव करते हुए 17 दिसंबर को इसे निर्धारित किया गया है।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: पीएम मोदी के साथ महादेव के भव्य दरबार के लोकार्पण में साथ रहेंगे 18 मुख्यमंत्री

23 दिसंबर को भी वाराणसी आएंगे पीएम मोदी

यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 23 दिसंबर तक तीन बार काशी विश्वनाथ धाम से रूबरू होंगे। दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे पीएम मोदी 13 दिसंबर को महादेव का भव्य दरबार भक्तों को समर्पित करने के बाद 23 दिसंबर को किसानों से संवाद के लिए दोबारा काशी आएंगे।
विज्ञापन

अतिथियों के भव्य स्वागत की बन रही रूपरेखा

बनारस स्टेशन: सजावट खींच रही ध्यान - फोटो : अमर उजाला
भव्य काशी दिव्य काशी अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने वाले अतिथियों के स्वागत की भी रूपरेखा बनाई जा रही है। चौराहों और शहर के प्रमुख स्थानों को सजावट के साथ ही कुछ जगहों पर काशी आतिथ्य के तहत पुष्पवर्षा और अन्य स्वागत कार्यक्रम भी होेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें