विरोध जताने के बाद मस्जिद पर फिर से हुआ था सफेद रंग
6 दिसंबर को भी मैदागिन से गोदौलिया तक पिंक कॉरिडोर के निर्माण में प्रशासनिक अधिकारियों की चूक से काशी विश्वनाथ धाम की मस्जिद भी पिंक कर दी गई थी। सुबह अचानक मस्जिद के गेरुआ रंग की सूचना के बाद विरोध शुरू हो गया।
अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के ज्वाइंट सेक्रेट्री सैयद मो. आसीन ने विरोध जताते हुए कहा था कि बिना पूछे मस्जिद का रंग बदलना ठीक नहीं है। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से पहले मंदिर के आसपास के सभी भवनों को गुलाबी रंग रंगे जाने के दौरान कर्णघंटा स्थित मस्जिद को भी गुलाबी रंग से रंग दिया था।
इसकी जानकारी मुस्लिम समुदाय के लोगों को हुई तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए वाराणसी विकास प्राधिकरण के फैसले पर आपत्ति जताई थी। उधर विरोध बढ़ता देख प्राधिकरण की ओर से फिर से मस्जिद को सफेद रंग से रंगवाया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ।