फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रसाद की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रसाद की गुणवत्ता के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बुधवार को जांच कराई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कई खाद्य सामग्रियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। टीम ने मंदिर परिसर में रानी भवानी उत्तरी गेट, दशाश्वमेध, बांसफाटक हेल्प डेस्क की प्रसाद दुकानों की जांच की। लिए गए नमूनों में गाय का दूध, लालपेड़ा, मेवा और लड्डू आदि शामिल हैं। सैंपल लेने वाली टीम में सरोज कुमार, शीत कुमार सिंह, महातम यादव, राकेश और नीतिका केशरी शामिल रहीं।
विज्ञापन

मंदिर के नाम पर फर्जीवाड़ा
काशी विश्वनाथ मंदिर की हेल्प डेस्क के नाम पर कुछ शातिरों ने ठगी शुरू कर दी है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, कॉल सेंटर की तरह लोगों को फोन कर बाबा के दर्शन कराने और रुद्राक्ष बेचने की बात की जा रही है। इसके लिए भक्तों से मोटी रकम की मांगी जा रही है। मंदिर प्रशासन को ऐसी कई शिकायतें मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, शिकायतें पुलिस की आईटी सेल को सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें