फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: छात्रसंघ चुनाव के लिए 15 दिन से चल रहा छात्रों का धरना खत्म, नई शिक्षा नीति पर आधारित होंगे प्रश्नपत्र

Wed, 19 Jan 2022 08:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 24 दिसंबर 2021 को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होना था 19 दिसंबर को विश्वविद्यालय प्रशासन ने अगले आदेश तक छात्र संघ चुनाव स्थगित कर दिया। चुनाव स्थगित होने की घोषणा के बाद से ही छात्र लामबंद हो गए थे। 
विज्ञापन
आश्वासन के बाद काशी विद्यापीठ में छात्रों का धरना समाप्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के लिए चल रहा छात्रों का धरना बुधवार को समाप्त हो गया। चुनाव अधिकारी के आश्वासन और अनुरोध पर छात्रों ने 15 दिन से चल रहे धरने को समाप्त कर दिया।

विज्ञापन


बुधवार को चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. निरंजन सहाय, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह व सहायक चुनाव अधिकारी, डॉ. पारिजात सौरभ ने छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेशानुसार व प्रशासन के अनुसार जल्द तिथि घोषित करने की बात कही।

अधिकारियों ने धरनारत छात्र नेताओं को दूध पिलाकर धरना समाप्त कराया। छात्र नेता शशि प्रकाश चंदन, अभिषेक सोनकर, रविंद्र सिंह पटेल, प्रियेशु यादव, शिव जनक गुप्ता, कलीमुद्दीन, जंग बहादुर, लोरिक यादव हर्ष कन्नौजिया, अंश सिसौदिया ने इस आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया कि न्यायालय और प्रशासन के अनुरूप तिथि निर्धारित होगी।  

विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां तेज

 काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। नई शिक्षा नीति के अनुसार ही प्रश्नपत्रों का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार को कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष और निदेशकों की बैठक में प्रश्नपत्र के स्वरूप पर चर्चा हुई।

प्रश्नपत्र निर्माण के लिए आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। बैठक में तय हुआ कि सह पाठ्यक्रम (को-करिकुलर) में सभी प्रश्न बहु विकल्पीय ही होंगे। समिति का अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार मिश्र को बनाया गया है। यह कमेटी तीन दिनों में प्रश्न पत्र से संबंधित रिपोर्ट पेश करेगी और उसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्नपत्र निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन

संपूर्णानंद में पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्थगित

कोरोना संक्रमण को देखते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 30 जनवरी को होने वाली विद्यावारिधि (पीएचडी) प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी के निर्देश पर कोविड के बढ़ते संक्रमण के कारण यह निर्णय लिया गया है। स्थितियां सामान्य होने पर जल्द ही प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित की जानी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें