इस जॉब फेस्ट में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। माध्यम स्टाफिंग सॉल्यूशन
https://www.maadhyamjobs.com/ या फिर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वेबसाइट
https://www.mgkvp.ac.in/ पर जॉब फेस्ट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए विश्वविद्यालय में कुल 16 हेल्पलाइन काउंटर 20 और 21 मई को लगाए जाएंगे।
यहां पर आकर अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा जबकि बाहरी विद्यार्थी या बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए दो सौ रुपये का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है।