फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: जगतपुर पीजी कॉलेज में बीएएमएस परीक्षा में पकड़ाया फर्जी परीक्षार्थी

Thu, 05 May 2022 04:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जगतपुर पीजी कॉलेज में बीएएमएस द्वितीय वर्ष की परीक्षा के दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। प्राचार्य ने कुलपति को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जगतपुर पीजी कॉलेज में पकड़ाया फर्जी परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों में स्नातक परीक्षा के दौरान अब तक नकलची ही पकड़े जा रहे थे। लेकिन गुरुवार को  जगतपुर पीजी कॉलेज में बीएएमएस द्वितीय वर्ष की परीक्षा के दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। फर्जी परीक्षार्थी का नाम प्रमोद कुमार है। वह धर्मेंद्र कुमार यादव की जगह पर परीक्षा दे रहा था।

विज्ञापन


उक्त युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जगतपुर पीजी कॉलेज के प्राचार्य ने कुलपति को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। प्राचार्य डॉ. अनिल प्रताप सिंह के मुताबिक, भंदहाकला कैथी स्थित डॉ विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर वाराणसी के बीएएमएस द्वितीय वर्ष का परीक्षा केंद्र जगतपुर पीजी कॉलेज वाराणसी में है।

गुरुवार को तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों ने उत्तर पुस्तिका पर हस्ताक्षर करते समय और प्रवेश पत्र, पहचान पत्र मिलान में संदेह के आधार पर प्रमोद कुमार निवासी दानूपुर, ज्ञानपुर, संत रविदास नगर भदोही को पकड़ा। वह धर्मेंद्र कुमार यादव ( बीएएमएस द्वितीय वर्ष ) के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। यह युवक इससे पहले भी दो पेपर दे चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

20 हजार की लालच में प्रमोद दे रहा था परीक्षा

उसने लिखित रूप से स्वीकार किया कि वह भी बीएएमएम का छात्र है। कहा कि धर्मेंद्र के स्थान पर परीक्षा देने पर उसने कॉलेज फीस में 20 हजार रुपये कम कराने का आश्वासन दिया था। लालच में आकर मैं धर्मेंद्र की जगह पर परीक्षा देने को तैयार हो गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें