फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में 29 पाठ्यक्रमों के लिए होगी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश परीक्षा और मेरिट के आधार पर दाखिला लिया जाएगा। 29 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी और 30 पाठ्यक्रम में मेरिट के आधार पर दाखिला लिया जाएगा। बुधवार को प्रवेश समिति की बैठक में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में यह तय हुआ कि 16 जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में इस बार सीनियर प्रोफेसर भी कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करेंगे। इस दौरान आगामी सत्र के प्रवेश आवेदन पत्रों पर विचार किया गया। इसमें प्रवेश के लिए प्रवेश समिति का गठन और हेल्प डेस्क बनाने पर विचार किया गया। इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा की तिथि, समय व स्थान पर भी विचार हुआ।
संभावना है कि वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ ही प्रवेश परीक्षाओं का भी आयोजन कराया जाएगा। 14 जुलाई की शाम तक प्रवेश के लिए 33026 आवेदन आए हैं। इस दौरान संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, पाठ्यक्रम प्रभारी, निदेशक, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, उपकुलसचिव हरीशचंद्र, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोध समिति में 12 आवेदनकर्ताओं का हुआ साक्षात्कार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दर्शनशास्त्र विभाग में शोध समिति की बैठक में 12 आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. शशि देवी सिंह के नेतृत्व में समिति का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रो. सभाजित सिंह यादव, प्रो. विष्णु दत्त पांडेय, प्रो. राजेश कुमार मिश्र, डॉ. पीतांबर दास एवं डॉ. अवधेश कुमार आर्य मौजूद रहे। वाह्य विशेषज्ञ के रूप में प्रो. आरके त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें