वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के केंद्रीय पुस्तकालय समिति कक्ष में बैठक हुई। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन को सात दिन में पूर्ण कराने का निर्देश दिए गए। बता दें कि विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालयों में ऑनलाइन छात्रवृत्ति और आवेदनों को अग्रसारण करने की गति सुस्त है।
अधिकारियों ने विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य व नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सप्ताह भर के अंदर छात्रवृत्ति के फार्म को भरवाएं और जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उनको जल्द से जल्द अग्रसारित करें। इस दौरान कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्या, समाज कल्याण अधिकारी पीके सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी समेत महाविद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।