फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: 445 कॉलेजों के विद्यार्थी 223 केंद्रों पर देंगे सेमेस्टर परीक्षाएं, सबसे अधिक केंद्र वाराणसी में

Mon, 01 Dec 2025 10:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से बीए, बीकॉम, बीएससी तृतीय, पांचवें सेमेस्टर के साथ ही एमकॉम, एमएससी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। 
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith University: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों में यूजी, पीजी की सत्र 2025-26 की सेमेस्टर परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। वाराणसी समेत पांच जिलों में चलने वाले 445 कॉलेजों के विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए 223 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक 77 केंद्र वाराणसी में हैं। 

विज्ञापन


परीक्षा विभाग की ओर से छात्रों की संख्या के अनुसार परीक्षा केंद्रों की सूची बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करा दी गई है। सभी केंद्राध्यक्षों को परीक्षा से जुड़ी जानकारियां दी जा चुकी हैं। 

बीए, बीएससी, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक 5 दिसंबर से शुरू होकर 18 दिसंबर तक चलेंगी। पंचम सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक 5 दिसंबर से 22 दिसंबर तक होगी। एमकॉम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 5 दिसंबर से 17 दिसंबर तक दोपहर 2 से 4 बजे तक होगी। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षा की समय-सारिणी भी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज और परीक्षा केंद्र 
जनपद कॉलेज परीक्षा केंद्र 
वाराणसी  140 77
चंदौली 108 49
मिर्जापुर 98 48
भदोही 31 18
सोनभद्र 68 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें