छात्रों ने आरोप लगाया कि कुलानुशासक प्रो. निरंजन सहाय, सुरक्षा अधिकारी सुभाष मिश्र छात्रों पर धरना समाप्त करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर हमने धरना समाप्त नहीं किया तो छात्रों पर मुकदमा करके जेल भेज देंगे।
विश्वविद्यालय के इस रवैये से हम सभी छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया है। धरना प्रदर्शन के दौरान शशि प्रकाश चंद्रन, शिवजनक गुप्ता, अभिषेक सोनकर, कलीमुद्दीन, जंगबहादुर, नीरज, विनोद यादव, प्रियेशु यादव, प्रभु पटेल, गणेश राय, संजय यादव, रविंद्र पटेल, मोदनवाल, शुभम, दीपक, सोनाली पटेल मौजूद रहे।