फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: चीफ प्रॉक्टर को पद से हटाने की मांग पर अड़े छात्र, किया प्रदर्शन

Wed, 14 Oct 2020 12:38 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शारीरिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति के मामले में छात्रों ने मंगलवार को भी प्रदर्शन किया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर शिक्षक को चीफ प्रॉक्टर और विभागाध्यक्ष पद से नहीं हटाया तो उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उधर, चीफ प्रॉक्टर डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। नियुक्ति के दौरान मैंने किसी तथ्य को नहीं छुपाया था। विश्वविद्यालय की जांच समिति ने भी मुझे क्लीनचिट दी थी।

विज्ञापन


काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में सोमवार से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। छात्रों ने कहा कि धरना स्थल प्रशासनिक भवन के सामने है, मगर अभी तक किसी ने संज्ञान नहीं लिया है।

चीफ प्राक्टर ने दूसरे राज्य के जाति प्रमाणपत्र पर काशी विद्यापीठ में नियुक्ति हासिल की है। इस दौरान अनिल यादव, राहुल सोनकर, आलोक रंजन, अभिषेक यादव, आनंद यादव, विमलेश आनंद, विशेष, शिवम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें