फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ ने युवाओं के लिए खोले नौकरी के द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
4500 पदों के लिए विश्वविद्यालय में होगा कैंपस प्लेसमेंट, 55 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल
विज्ञापन

20 और 21 मई को काशी विद्यापीठ में लगेगा मेगा जॉब फेस्ट, कोई भी ले सकता है भाग
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने विश्वविद्यालय समेत पूर्वांचल के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के दरवाजे खोल दिए हैं। विश्वविद्यालय में लगने वाले कैंपस प्लेसमेंट में पूर्वांचल के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के ढेर सारे अवसर मिलेंगे। 4500 पदों के लिए 20 और 21 मई को मेगा जॉब फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोई भी बेरोजगार युवक-युवती शामिल हो सकते हैं।
यह जानकारी कुलपति प्रो. एके त्यागी ने रविवार को प्रशासनिक भवन में प्रेसवार्ता में दी। कुलपति प्रो. त्यागी ने बताया कि मेगा जॉब फेस्ट को हम विश्वविद्यालय की परंपरा बनाना चाहते हैं। पिछले साल 1134 युवाओं का कैंपस प्लेसमेंट में चयन हुआ था। इस बार हम लोगों ने ढाई हजार युवाओं के चयन का लक्ष्य रखा है। दो दिवसीय मेगा जॉब फेस्ट में बहुत सी राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय एवं स्थानीय कंपनियां प्रतिभाग कर रहीं हैं। जॉब फेस्ट में 55 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट ट्रेनी इंजीनियर, डिप्लोमा ट्रेनी इंजीनियर के लिए 18 सौ पद होंगे। वहीं बैंकिंग सेक्टर, इंश्योरेंस, हॉस्पिटैलिटी, बीपीओ, सेल्स, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं रिटेल सेक्टर के लिए 25 सौ पद होंगे। इस दौरान प्रो. बंशीधर पांडेय, प्रो. केके सिंह, प्रो. अमिता सिंह, प्रो. रमन पंत, डॉ. नवरत्न सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह करें अप्लाई
इस जॉब फेस्ट में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। माध्यम स्टाफिंग सॉल्यूशन https://www.maadhyamjobs.com या महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वेबसाइट https://www.mgkvp.ac.in पर जॉब फेस्ट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए विश्वविद्यालय में 16 हेल्पलाइन काउंटर 20 और 21 मई को लगाए जाएंगे। यहां पर आकर अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा जबकि बाहरी विद्यार्थी या बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए 200 रुपये का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें