फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Convocation: काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह 28 जुलाई, संविवि का 29 को; राजभवन ने तिथियों पर लगाई मुहर

Wed, 20 May 2026 01:56 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: महात्मा गांधी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह 28 जुलाई और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को होगा। राजभवन से तिथियों की मंजूरी मिलने के बाद तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समय से परीक्षा परिणाम जारी करने और शैक्षणिक कार्य प्रभावित न करने के लिए विद्यार्थियों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह 28 जुलाई को आयोजित होगा। वहीं, इसके एक दिन बाद 29 जुलाई को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह मनेगा। राजभवन की ओर से दोनों ही विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह की तिथियों पर मुहर लगा दी गई है। तिथि तय होने के बाद अब विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। समय से परीक्षाओं परिणाम जारी हो सके, इसके लिए परीक्षा नियंत्रक ने विद्यार्थियों से सहयोग की अपील की है। 

विज्ञापन


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने विद्यार्थियों के नाम एक संदेश जारी किया है। इसकी कॉपी कुलपति सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई है। इसमें उन्होंने कहा है कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, उपलब्धियों एवं गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सभी के सामूहिक प्रयास, अनुशासन, संस्कार एवं विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा का उत्सव है। 

विद्यार्थियों को चाहिए कि वह शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं परीक्षा संबंधी कार्यों को सुचारु रूप से संचालित होने में सकारात्मक सहयोग प्रदान करें। किसी भी परिस्थिति में परीक्षा भवन, कार्यालयों अथवा प्रशासनिक कार्यों को बाधित करने, बंद कराने था अवरुद्ध करने का प्रयास न करें। ऐसा होने से विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होते हैं। 

दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को अनावश्यक कठिनाइयों एवं असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो संबंधित पटल सहायक, कार्यालय अधीक्षक, सहायक कुलसचिव/सीधे परीक्षा नियंत्रक से संपर्क कर अपनी समस्या का त्वरित एवं उचित निराकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन

समय से परिणाम जारी करने की तैयारी 
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भी दीक्षांत समारोह जुलाई में ही आयोजित होगा। विश्वविद्यालय की ओर से कुलाधिपति के पास दीक्षांत समारोह के लिए 28 जुलाई की तिथि भेजी गई थी। लेकिन, कुलाधिपति व प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 29 जुलाई को आयोजन कराने पर स्वीकृति दी है। इस बारे में कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा का कहना है कि राजभवन की ओर से तिथि तय होने के बाद अब आयोजन को लेकर समितियों के गठन, समय से परीक्षा परिणाम जारी करने, पदक, उपाधि आदि की तैयारियां शुरू करा दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें