फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ से संबद्ध 30 कालेजों का इस कारण रुक सकता है रिजल्ट

Mon, 04 Jun 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध 30 कालेजों का स्नातक का रिजल्ट रुकने का अंदेशा जताया जा रहा है। इन कॉलेजों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अब तक प्रायोगिक परीक्षा के अंक नहीं भेजे हैं। ऐसे में इन कॉलेजों का रिजल्ट रुक सकता है।
विज्ञापन


इससे पांच हजार से अधिक विद्यार्थी प्रभावित होंगे। इससे इतर परीक्षा के दौरान पकड़े गए 450 नकलचियों का रिजल्ट भी रोका जाएगा। काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के लिहाज से की गई कवायद कॉलेजों के चलते फेल साबित हो रही है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं समय से कराईं। विश्वविद्यालय प्रशासन समय से परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रखी है लेकिन कालेजों की ओर से प्रायोगिक परीक्षा का अंक नहीं प्राप्त हो सका।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन रिजल्ट में विलंब नहीं करना चाहता। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन जिन तीस कॉलेजों के प्रायोगिक अंक नहीं मिले हैं, उनके रिजल्ट रोककर बाकी परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। जिन तीस कॉलेजों के अंक नहीं मिले हैं, उसमें वाराणसी, चंदौली समेत मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के कॉलेज शामिल हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें