फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Tamil Sangmam: काशी में दक्षिण के स्वाद का आनंद लेंगे मेहमान, 12 ग्रुपों में आ रहे 2592 लोग, कई होटल बुक

Wed, 16 Nov 2022 01:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में काशी तमिल संगमम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मेहमानों का पहला ग्रुप 18 नवंबर की रात एक बजकर 10 मिनट पर वाराणसी आएगा। तमिल संगमम की तैयारियों में जुटे अधिकारियों के मुताबिक तमिलनाडु से आने वाले मेहमान दो दिन वाराणसी रहेंगे।
विज्ञापन
12 ग्रुपों में आ रहे 2592 लोग, कई होटल बुक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी तमिल संगमम की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। दक्षिण भारत के स्वाद के लिए वहां से ही कुक को भी बुलाया गया है, जो काशी में तमिलनाडु से आ रहे लोगों के लिए डिश तैयार करेंगे। मेहमानों को लाने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है। 12 ग्रुपों में 2592 मेहमानों को बांटा गया है, जिसमें हर ग्रुप में 216 डेलीगेट शामिल हैं।

विज्ञापन

रामेश्वर से बनारस तक आने वाली बनारस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस से चार ग्रुप, कैंट रेलवे स्टेशन पर चेन्नई सेंट्रल से गया जंक्शन तक जाने वाली गया सुपर फास्ट एक्सप्रेस से चार ग्रुप और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर एरणाकुलम जंक्शन से पटना जंक्शन जाने वाली पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस से चार ग्रुप में मेहमानों को उतारा जाएगा। इन ट्रेनों में एक-एक वातानुकूलित कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

काशी-तमिल समागम के लिए तैयार है काशी - फोटो : अमर उजाला
मेहमानों का पहला ग्रुप 18 नवंबर की रात एक बजकर 10 मिनट पर वाराणसी आएगा। तमिल संगमम की तैयारियों में जुटे अधिकारियों के मुताबिक तमिलनाडु से आने वाले मेहमान दो दिन वाराणसी रहेंगे। काशी-तमिल संगमम में आने वाले मेहमान श्रीकाशी विश्वनाथ, संकट मोचन मंदिर और गंगा आरती में भी शामिल होंगे।
वाराणसी पुलिस की सुरक्षा में सड़क मार्ग से प्रयागराज जाएंगे, जहां प्रयागराज पुलिस की सुरक्षा में आधे दिन में निर्धारित स्थलों का भ्रमण कर अयोध्या जाएंगे। वहां अयोध्या पुलिस की सुरक्षा में रामजन्म भूमि और हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद सरयू आरती भी देखेंगे। इसके बाद अगले दिन अयोध्या पुलिस की सुरक्षा में वाराणसी आएंगे। जहां से निर्धारित ट्रेन से तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे। मेहमानों के वाराणसी में ठहरने के लिए बीएचयू और लंका इलाके में 12 होटल भी बुक कराए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें