कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर कमियों को दूर कराया। आज बीएचयू में अधिकारियों संग बैठक की। वहीं महाकवि सुब्रमण्यम भारती के रिश्तेदार के वी कृष्णन के घर पहुंचे और मुलाकात की।
काशी तमिल संगमम की होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
काशी से तमिलनाडु के आध्यात्मिक रिश्तों को और मजबूत करने के लिए शिक्षा मंत्रालय के काशी तमिल संगमम का शुभारंभ 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार दोपहर करीब दो बजे पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से वे हेलीकॉप्टर से बीएचयू पहुंचेंगे। एंफीथियेटर मैदान में आयोजित समारोह में शामिल होने के बाद अपराह्न चार बजे वे लौट जाएंगे। एंफीथियेटर मैदान में आयोजित समारोह में मंच पर पहुंचने के बाद सबसे पहले नादस्वरम से उनका स्वागत किया जाएगा। इ
सके बाद राज्यसभा सांसद पद्मश्री इलैयाराजा का संगीत वहां लोगों को झुमाएगा। काशी से तमिलनाडु के अटूट रिश्तों पर आयोजित प्रदर्शनी और मेले का भी शुभारंभ करेंगे। इसके बाद तमिलनाडु के मठ मंदिरों के 12 आदिनम का पीएम सम्मान करेंगे और आयोजन स्थल पर उपस्थिति अतिथियों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी तमिलनाडु से आए छात्रों से संवाद भी करेंगे। एंफीथियेटर मैदान में आयोजित समारोह में शामिल होने के बाद अपराह्न चार बजे वे लौट जाएंगे।