फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Tamil Sangamam 2.0: दक्षिण व पूर्वी यूपी के लोक संगीत का संगम बना तमिल संगमम, कलाकारों ने मोहा मन

Wed, 20 Dec 2023 12:32 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज एवं दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र तंजावूर संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित तमिल संगमम में तमिलनाडु एवं काशी के कलाकारों ने प्रस्तुतियों से विभोर किया।
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी तमिल संगमम के द्वितीय संस्करण में तीसरे दिन नमोघाट के मुक्ताकाशी मंच तमिलनाडु एवं काशी संगीत का संगम बना। लोकसंगीत की धूम रही। शास्त्रीय संगीत के साथ वाद्यवृंद के स्वरों से सभी आनंदित हो उठे।

विज्ञापन


उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज एवं दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र तंजावूर संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित तमिल संगमम में तमिलनाडु एवं काशी के कलाकारों ने प्रस्तुतियों से विभोर किया। ऊटी के बी पुष्प कुमार के मार्ग दर्शन में सहयोगी कलाकारों ने कोठा ट्राइबल डांस से रोमांचित कर दिया। नीलगिरी पर्वत श्रंखला के थोड़ा आदिवासी समूह की सुधानंत थिरमालाई के निर्देशन में थोड़ा राट्राइबल नृत्य से दर्शकों को परिचित कराया। 

नाद द सोल ऑफ म्यूजिक समूह के कलाकारों ने वृन्द वादन से मोह लिया। सितार पर आनंद मिश्र, संतूर पर नवीन भास्कर, वायलिन पर राहुलदास चौरसिया, तबले पर पंकज राय तथा डॉ. संदीप राव केवले की प्रस्तुति रही। बीएचयू संगीत विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. संगीता पंडित ने शिष्यों संग गायन से शास्त्रीय संगीत से शीतलता प्रदान किया। उन्होंने राम भजन- श्रीरामचन्द्र कृपालु भजमन...। दादरा के बोल थे- सावरिया प्यारा रे मोरी गुईया...। समापन पं. हरिराम द्विवेदी की रचना से बोल थे- लहर लहर लहराए गंगा... से किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कलाकारों की प्रस्तुति पर झूम उठे दर्शक

काशी तमिल संगमम 2023 - फोटो : अमर उजाला
चेन्नई के युवा नर्तक पी सुन्दरेशन की टीम ने भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति की। गायन में कंचन तथा मृदंगम पर वेंकट्सुब्रमण्यम ने संगत की। इसके बाद डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने साथियों संग लोक नृत्य देढ़िया की प्रस्तुति से सभी को झूमा दिया। कोयंबटूर के जे विजयकुमार टीम ने लोक वाद्यवृन्द वादन जिकाट्टम को पेशकर प्रभावित किया। तंजाउर के एन जीवा राव के निर्देशन में कलाकारों ने मयूर वृषभ एवं अश्व के स्वरूप में आकर्षक लोक नृत्य की प्रस्तुति की। टी विनोद भारती की टीम तमिलनाडु के लोक वृन्दवाद्य वादन की थप्पाट्टम, पेरमबेलुर के एम चेलादुरई ने साथियों संग लोकनृत्य नाट्य कोलई अट्टम की भावपूर्ण प्रस्तुति की। कलाकारों ने देवी के स्वरूपों को व्यक्त किया। संयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक प्रो. सुरेश शर्मा, संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य तथा धन्यवाद ज्ञापन अजय गुप्ता ने किया।

विश्वनाथ धाम में हुआ स्वागत
काशी तमिल संगमम में आए लोग काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। संगमम के 218 सदस्यों का पुष्पवर्षा और डमरू वादन से स्वागत हुआ। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के अलावा माता अन्नपूर्णाा एवं विशालाक्षी का दर्शन किया। साथ ही अन्न क्षेत्र का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें