सीएम योगी ने भी किया ट्वीट
सीएम योगी ने भी एक ट्वीट करके लिखा- काशी हो या तमिलनाडु, हमारी संस्कृति, आध्यात्मिकता और दार्शनिक विरासत एक ही है।
'काशी तमिल संगमम' इस 'एकजुट राज्य' की पवित्र और समृद्ध भावना को अभिव्यक्त करने का एक अनूठा माध्यम है। बाबा विश्वनाथ के पवित्र स्थान पर 'काशी-तमिल संगम' समारोह में भाग लेने वाले सभी अतिथियों/गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक स्वागत है। यह समारोह माननीय प्रधानमंत्री के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' संकल्प को एक नया आयाम देगा। पूरे भारत को प्यार के धागे से बांधने वाले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक स्वागत है।
काशी तमिल संगमम की होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी, पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कोई चूक और लापरवाही न हो इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बीएचयू परिसर को एसपीजी अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया। बृहस्पतिवार की दोपहर एसपीजी, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।
वाराणसी में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'काशी-तमिल संगमम' के मुख्य कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के एंफीथिएटर ग्राउंड पर एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 2592 तमिल डेलीगेट्स आएंगे। वहीं, आज एक ट्रेन में 210 डेलीगेट्स वाराणसी स्टेशन पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री कार्यक्रम में दो घंटे तक रहेंगे। उनके स्वागत के लिए एंफीथिएटर ग्राउंड में रेड कार्पेट बिछा दिए गए हैं। दो-दो भव्य मंच सजकर तैयार हैं।