भारत में आयोजित जी-20 सम्मेलन के बैठक के मद्देनजर हम वसुधैव कुटुंबकम को ध्यान में रख कूटनीतिक संवाद का विषय बना रहे हैं। हमारा प्रयास है कि यह सारा संवाद सकारात्मक एवं रचनात्मक दृष्टि उत्पन्न करने वाला बने। जिससे भारतीय समाज और विश्व को हमारे मूल तत्वज्ञान के साथ ही व्यावहारिक ज्ञान का बोध कराया जा सके। काशी शब्दोत्सव में देश के शब्दधर्मी, उत्सवधर्मी लोकप्रिय एवं सम्मानित हस्तियों की उपस्थिति होगी।
काशी शब्दोत्सव में शास्त्र और लोक, पुरातन और अद्यतन, परंपरा और विज्ञान, योग और अध्यात्म का समन्वय होगा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास नई दिल्ली की ओर से पुस्तक मेला भी आयोजित होगा। वाराणसी एवं आसपास जनपदों के शैक्षिक परिसरों के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं को जोड़ने का निरंतर प्रयास चल रहा