असम के गुवाहाटी में 15 जून से चार जुलाई तक अंडर 17 राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में बनारस की दस बेटियों का चयन हुआ है। आगरा में 15 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद 20 सदस्यीय टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
बरेका नर्सरी के प्रशिक्षक भैरव दत्त ने बताया कि नर्सरी में अभ्यास करने वाली कोमल, अमृता, शालिनी, मुस्कान, सुहानी, सुलेखा, प्रतिमा, आंचल, महिमा और रिधिमा का चयन हुआ है। चार खिलाड़ी पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी टीम में शामिल होंगी। जबकि छह खिलाड़ी कई बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।