फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी राजपरिवार में फिर हुआ विवाद, रामनगर किले में टिनशेड लगाने के लिए भाई-बहन आमने सामने

Wed, 10 Dec 2025 03:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: रामनगर किले में एक बार फिर विवाद शुरू हो गया। किले में दुर्ग स्थित विश्व संस्कृति प्रतिष्ठानम कार्यालय के बाहर टिनशेड लगाने के लिए भाई-बहन के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो पुलिस तक मामला पहुंच गया। 
विज्ञापन
रामनगर किला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रामनगर किले में मंगलवार की शाम एक बार फिर माहौल गरमा गया। दुर्ग स्थित विश्व संस्कृति प्रतिष्ठानम कार्यालय के बाहर टिनशेड लगाने को लेकर भाई-बहन के बीच उपजा विवाद पुलिस तक पहुंच गया। राज परिवार के अनंत नारायण के सुरक्षाधिकारी राजेश शर्मा की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस काम कर रहे दो मजदूरों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। वहीं इस दौरान काशी नरेश विभुति नारायण सिंह की पुत्री कृष्ण प्रिया के पुत्र वल्लभ नारायण सिंह व पुलिस के बीच जमकर कहासुनी हुई। 

विज्ञापन


कृष्ण प्रिया का कहना है कि विश्व संस्कृति प्रतिष्ठानम कार्यालय के बाहर पूर्व में लगे टिनशेड काफी जर्जर हो गए थे, जिन्हें हटाकर नया टिनशेड लगाया जा रहा है। कोई नया निर्माण नहीं हो रहा है, इसके बावजूद अनंत नारायण सिंह के कर्मचारी पुलिस के दम पर बेवजह परेशान कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, सुरक्षाधिकारी राजेश कुमार शर्मा का कहना है कि मामला कोर्ट में है और कोर्ट से स्टे है। आदेश में साफ लिखा है कि कोई नया निर्माण नहीं होगा। आदेश के बाद भी कृष्ण प्रिया द्वारा आगे बढ़कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। मना करने पर उनके कर्मचारी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि किले में पारिवारिक विवाद है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। निर्माण की शिकायत पर पुलिस मौके पर गई थी। हो रहे निर्माण को रोकवा दिया गया है। किसी भी तरह का नया काम नहीं किए जाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें