सीए मनीष सिंह बताते हैं कि वाराणसी की आबादी प्रयागराज और गोरखपुर से कम है, फिर भी यहां की जमा राशि उनके काफी करीब है। इन आंकड़ों में शहर के लोग ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले 3 से 4 गुना अधिक रुपये जमा रखते हैं। आरबीआई के अनुसार, इन तीनों जिलों में जनधन खातों की संख्या भी बहुत अधिक है, लेकिन कुल जमा राशि का 80% से अधिक हिस्सा केवल 20% बड़े जमाकर्ताओं से आता है।
शहरवार प्रति व्यक्ति बैंक जमा
जिला कुल बैंक जमा (अनुमानित) अनुमानित आबादी (2025-26) प्रति व्यक्ति बैंक जमा (औसत)
वाराणसी 60000 करोड़ 42-45 लाख 133000-140000 रुपये
प्रयागराज 70000 करोड़ 68-70 लाख 100000-105000 रुपये
गोरखपुर 50000 करोड़ 50-52 लाख 96000-100000 रुपये
वाराणसी के लोगों में खर्च के साथ बचत करने की प्रवृत्ति है। लोग बैंकों में अपने पैसे अधिक सुरक्षित मान रहे हैं। यहां की आबादी मिश्रित है। लघु उद्योग से लेकर मध्यम वर्ग के लोग बचत को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। - प्रो. अनूप मिश्रा, विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग, डीएवी पीजी कॉलेज