फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपीएसआरएलएम की प्रदेश रैंकिंग में काशी पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर अंबेडकर नगर; अयोध्या की बड़ी छलांग

Thu, 30 Jul 2026 05:51 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: यूपीएसआरएलएम की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में वाराणसी ने पहला स्थान हासिल किया है। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर यह उपलब्धि मिली। अंबेडकर नगर दूसरे स्थान पर रहा, जबकि अयोध्या ने सबसे बड़ी छलांग लगाते हुए रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की रैंकिंग जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSRLM Ranking: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) की जून 2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में वाराणसी ने लगातार अपना दबदबा कायम रखते हुए पहला स्थान हासिल किया है। वाराणसी को 1,699 अंक मिले हैं। अंबेडकर नगर 1,642 अंकों के साथ दूसरे और बिजनौर 1,599 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। पिछली रैंकिंग में 12वें स्थान पर रहे अयोध्या ने 1,587 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


उपायुक्त (स्वत: रोजगार) पवन सिंह ने बताया कि वाराणसी ने मई और जून, दोनों महीनों में पहला स्थान बनाए रखा। यानी जिले ने न केवल शीर्ष स्थान हासिल किया, बल्कि उसे लगातार बरकरार भी रखा। दूसरे स्थान पर अंबेडकर नगर और तीसरे स्थान पर बिजनौर भी अपनी-अपनी पूर्व रैंकिंग पर कायम रहे। 

सबसे अधिक सुधार अयोध्या ने किया। मई में 12वें स्थान पर रहने वाला जिला जून में सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गया और आठ स्थानों की छलांग लगाई। वहीं, फर्रुखाबाद ने 17वें से 10वें स्थान पर पहुंचकर सात स्थानों का सुधार किया। आगरा ने 11वें से पांचवें स्थान पर पहुंचते हुए छह स्थानों की बढ़त दर्ज की।
विज्ञापन


दूसरी ओर, कुछ जिलों की रैंकिंग में गिरावट भी दर्ज की गई। इटावा पांचवें से नौवें स्थान पर खिसक गया, जिससे उसे चार स्थानों का नुकसान हुआ। हापुड़ भी चौथे से छठे स्थान पर पहुंच गया और दो स्थान नीचे चला गया। सहारनपुर ने 10वें से आठवें स्थान पर पहुंचकर दो स्थानों का सुधार किया, जबकि अलीगढ़ सातवें स्थान पर यथावत बना रहा।

Trending Videos

इन कारणों से बरकरार है रैंकिंग
प्रदेश स्तर पर जारी रैंकिंग में पहले स्थान पर बने रहना जिले की बड़ी उपलब्धि है। इसके पीछे स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय बनाए रखना, समूहों के माध्यम से राशन की दुकानों का संचालन और राशन का सुव्यवस्थित वितरण, गांवों में बने सामुदायिक शौचालयों का नियमित रखरखाव और साफ-सफाई, बिजली बिल जमा कराने तथा बिलिंग प्रक्रिया में स्वयं सहायता समूहों की प्रभावी भागीदारी और आंगनबाड़ी व अन्य योजनाओं के लिए पुष्टाहार तैयार कराने जैसे कार्य प्रमुख रहे।
शीर्ष 10 जिलों की स्थिति

जिला जून में अंक जून की रैंकिंग मई की रैंकिंग
वाराणसी - 1,699 - 1 - 1
अंबेडकर नगर - 1,642 - 2 - 2
बिजनौर - 1,599 - 3 - 3
अयोध्या - 1,587 - 4 - 12
आगरा - 1,563 - 5 - 11
हापुड़ - 1,538 - 6 - 4
अलीगढ़ - 1,513 - 7 - 7
सहारनपुर - 1,513 - 8 - 10
इटावा - 1,500 - 9 - 5
फर्रुखाबाद - 1,446 - 10 - 17
विज्ञापन

इस रैंकिंग में शीर्ष स्थान बनाए रखना जिले की पूरी मिशन टीम के प्रयासों का परिणाम है। हमारा लक्ष्य केवल रैंकिंग में शीर्ष पर बने रहना नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना और स्वयं सहायता समूहों को अधिक सशक्त बनाना है। आगामी महीनों में भी इस प्रदर्शन को बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। - प्रखर सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें