फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूथ ओलंपियन को पटखनी देकर चमकीं काशी की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन पुरस्कार विजेता और यूथ ओलंपियन हरियाणा की पहलवान पूजा ढांडा को काशी की बेटी पूजा यादव ने पटखनी देकर कांस्य पदक जीता। विशाखापट्टनम में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पूजा के अलावा छोटी पियरी के रोहित यादव और खोजवां की उनकी भांजी मानसी यादव ने भी कांस्य पदक जीता। मामा-भांजी की जोड़ी ने पहली बार सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक साथ हिस्सा लेकर पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बनारस के चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से तीन ने पदक जीता। जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया कि काशी की कुश्ती के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब मामा-भांजी की जोड़ी ने राष्ट्रीय स्तर की सीनियर वर्ग में एक साथ हिस्सा लेकर पदक जीता। भट्ठी गांव की पूजा ने हरियाणा के हिसार जिले की अंतरराष्ट्रीय पहलवान को पटखनी देकर पदक हासिल किया। उनकी उपलब्धि से उनके गांव में खुशी का माहौल है।
पहली बार लिया भांजी के साथ हिस्सा
मंडुवाडीह स्टेशन पर टिकट निरीक्षक पद पर तैनात रोहित ने फोन पर बताया कि अभी तक छह बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल चुका हूं। पहली बार भारतीय रेलवे की ओर से मैने अपनी भांजी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मानसी पांच बार सब जूनियर और जूनियर वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। वहीं, भट्ठी गांव निवासी किसान की बेटी पूजा ने बताया कि ख्यातिलब्ध पहलवान को पटखनी देकर काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें