फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ और अल्हड़पन के साथ जीते हैं काशीवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के रुपहले पर्दे के कोच अभिनेता राजेश शर्मा सोमवार को बनारस पहुंचे। बाबा दरबार में मत्था टेकने के बाद राजेश ने कहा कि बनारस का अपना अलग ही मिजाज है। यहां के लोग बेखौफ और अल्हड़पन के साथ अपनी मस्ती में जीवन को जीते हैं। मैं हर काशीवासी से कहना चाहूंगा कि वह अपना अल्हड़पन कभी ना छोड़ें।
विज्ञापन

अपने एक निजी कार्यक्रम से बनारस पहुंचे राजेश ने बातचीत के दौरान कहा कि काशी आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। काशीवासियों के संग मौजमस्ती करना सुखद होगा। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया। लुधियाना के रहने वाले राजेश ने एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी के कोच का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें