जल्द ही काशी में आनंद विहार टर्मिनल बस स्टेशन व लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड की तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस एक बस अड्डा होगा, जो एक मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा।
इस बस का नाम इंटर मॉडल बस स्टेशन दिया गया है। इस बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के अलावा कैंटीन, एटीएम सहित कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इस बस अड्डे को बनाने के लिए दिल्ली से जानकारी मांगी गई है।
साथ ही काशी से कमिश्नर और वीडीए के उपाध्यक्ष को सोमवार को दिल्ली बुलाया गया है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने शहर में प्रतिदिन आने वाले यात्रियों, यहां से गुजरने वाले बसों और इस नए बस अड्डे को कहां बनाया जाए। इसको लेकर अधिकारियों के साथ मंथन कर रहे हैं।
उन्होंने कई विभागों से इसके लिए जानकारी भी मांगी गई है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत बनने वाला बस स्टैंड में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के बेसमेंट में 100 से अधिक गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
वहीं बस स्टॉपेज पर अपने समय से 15 मिनट पहले आकर खड़ी हो जाएगी और यात्री उसमें सवार हो जाएंगे। इसके अलावा ऑटोमेटिक गेट सिस्टम, टिकट दिखाने पर विंडो ओपन होंगे। इसके अलावा सर्व सुविधा युक्त यात्री प्रतीक्षालय आदि की सुविधाएं रहेंगी।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल का कहना है कि प्रदेश के 18 बस अड्डों को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाना है। इस योजना में वाराणसी का चयन भी किया गया है। इसके लिए मंत्रालय स्तर पर कार्रवाई चल रही है।