फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज: अंडर-14 में बेटी और अंडर-40 में मां गोल्ड जीतकर चैंपियन का खिताब किया नाम

Wed, 27 Nov 2024 01:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के आठ स्पर्धाओं में तीन हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शतरंज के अंडर-14 में बेटी और अंडर-40 में मां ने गोल्ड जीतकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन
शतरंज खेलतीं विधि और श्वेता। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को अलग-अलग खेल मैदानों पर हुई। आठ स्पर्धाओं में तीन हजार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शिवपुर के गुरुनानक खालसा स्कूल में शतरंज के अंडर-14 जूनियर वर्ग में बेटी विधि एंजेलिना और अंडर-40 सीनियर वर्ग में मां डॉ. श्वेता भारती ने स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन का खिताब जीता।

विज्ञापन


शतरंज की छह चक्रों की बाजी खेली गई। 40 वर्ष से ऊपर पुरुष वर्ग में कंपोजिट स्कूल ऊंचगांव के सहायक अध्यापक दिलीप त्रिपाठी, महिला वर्ग में प्राथमिक विद्यालय छीतमपुर की सहायक अध्यापिका शशि ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता वाराणसी जिला शतरंज एसोसिएशन के मानद सचिव विजय कुमार की देखरेख में हुई।

सांसद खेलकूद कराटे प्रतियोगिता सारनाथ में खेली गई। बालिका वर्ग के कुमिते में श्रृष्टि, यशस्वी मिश्रा,पीहू, अवंतिका सिंह, दीपांशी मिश्रा, बालक वर्ग के कुमिते में आशुतोष सिंह, पीयूष राय, आर्यन चौरसिया, सूर्यांश यादव ने स्वर्ण पदक जीता। महासचिव दिलीप कुमार सैनी व रेफरी अरविंद कुमार, शशि शेखर शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
उधर, बरेका इंटर कॉलेज के फुटबॉल मैदान पर 18 वर्ष से ऊपर के पुरुषों का मैच खेला गया। कुमाऊं हीरोज ने सिगरा एफसी को 3-0 से हरा दिया। महिला वर्ग में फुटबॉल नर्सरी ने लालापुर एफसी को 6-0 से हराया। नोडल अधिकारी अशोक कुमार यादव ने टीमों को सम्मानित किया।

इस मौके पर चितहर प्रसाद, भैरव दत्त, इरशाद अहमद मौजूद रहे। जिला स्तरीय खोखो प्रतियोगिता बड़ालालपुर स्टेडियम में हुई। अंडर-11 और 14 के बालक-बालिका वर्ग में अराजीलाइन और काशी विद्यापीठ ब्लॉक महामना मालवीय इंटर कॉलेज को हराकर विजेता बनी। अंडर-40 महिला पुरुष में महामना मालवीय इंटर कॉलेज की टीम ने आराजीलाइन ब्लॉक को हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें