पुलिस के अनुसार दोनों पशु तस्करों में से साहिल निवासी सरवरपुर थाना खेतासराय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 9 मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज है। वहीं दूसरे तस्कर मो. दानिश निवासी भुड़कुड़हा थाना खेतासराय पर प्रदेश के विभिन्न थानों में कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है। इनके पास से 315 बोर के 2 तमंचे, 2 खोखा, 2 जिंदा कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल सहित 12,200 रुपये बरामद किए गए।
पशु तस्करों की गोली से बाल- बाल बचे थानेदार सतीश सिंह
पशु तस्करों की सूचना लगने पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र की तरफ से मोर्चा संभाले प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने जब अपनी तरफ से घेराबंदी कर बदमाश के ऊपर टॉर्च जलाई तो तस्कर वहीं बाइक से हड़बड़ा कर गिर गया और दीवार की आड़ लेकर उनको बनाकर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल- बाल बच गए।