प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह की सहायक अध्यापक नीलम राय
- फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक विद्यालय सिहोरवां उत्तरी, प्राथमिक विद्यालय भिटारी, प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह, कंपोजिट विद्यालय ढढोरपुर, प्राथमिक विद्यालय सैरागोपालपुर, प्राथमिक विद्यालय मछोदरी, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमिनी, सहित कुछ अन्य स्कूल शामिल हैं। वहीं, डॉक्यूमेंट्री बनाने की जिम्मेदारी बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह की सहायक अध्यापक नीलम राय को सौंपी है। वह टीम बनाकर इस काम को पूरा करेंगी।
डॉक्यूमेंट्री में जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, बीएसए विद्यालय को लेकर किए गए प्रयासों पर अपनी राय रखते नजर आएंगे। इनके अलावा प्रधानाध्यापक, शिक्षक, छात्र, अभिभावक से बातचीत कर विद्यालय के परिवर्तन पर उनकी राय शामिल होगी। वहीं, जुलाई के आखिर में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रदेश के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से विशेषज्ञ शामिल होंगे। उनके सामने प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा।