पं. छन्नूलाल मिश्र को मिला पद्म विभूषण सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
किराना और बनारस घराने के पं. छन्नूलाल को ठुमरी, भजन, दादरा, कजरी और चैती के लिए जाना जाता है। ‘खेले मसाने में होली दिगंबर...’, उनका सबसे चर्चित गीत है। प्रख्यात उप शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पद्मविभूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें अलंकरण, मानपत्र और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। पंडित छन्नूलाल मिश्र को वर्ष 2020 में पद्मविभूषण दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन कोविड संक्रमण के कारण समारोह का आयोजन नहीं हो सका था।
पद्मविभूषण सम्मान प्राप्त होने के बाद पं. छन्नूलाल मिश्र ने कहा कि यह मेरा नहीं पूरे बनारस घराने के संगीत का सम्मान है। यह सम्मान बनारस के संगीत, बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा को समर्पित है। सोमवार को बातचीत के दौरान पद्मविभूषण पं. छन्नू लाल मिश्र ने कहा कि उनकी संगीत साधना का यह सुफल है।