भोजपुरी अभिनेता और गोरखपुर सांसद रविकिशन काशी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए सोमवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। सपरिवार दर्शन-पूजन करने के बाद सांसद ने कहा कि बाबा का दरबार अद्भुत बन गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने वह कर दिखाया जो दुनिया में कोई नहीं कर सकता है। धाम बहुत सुंदर बना है और राम मंदिर भी बहुत सुंदर बनेगा। रवि किशन ने दर्शन पूजन के बाद कहा कि आज बाबा के धाम में इतनी भीड़ है कि प्रशासन भी सोच रहा कि नियंत्रित कैसे किया जाए। एक शिव भक्त दूसरे शिव भक्त का आभार जताता है।